Sunday, September 20, 2026
Home Crime India स्कूल बस के चालक ने 12 कक्षा की छात्रा के साथ ...

स्कूल बस के चालक ने 12 कक्षा की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मोहाली। जीरकपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता चंडीगढ़ के निजी स्कूल की 12 कक्षा की छात्रा है। इस घिनौनी हरकत को स्कूल बस के चालक ने अंजाम दिया है। आरोपी ने छात्रा को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रजाक निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। आरोपी ने छात्रा की फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा को डराया था कि किसी को बताने पर वह उसकी छोटी बहन को जान से मार देगा। जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया की आरोपी स्कूल बस ड्राइवर अकसर उसका पीछा करता था। एक दिन आरोपी चालक ने स्कूल की पार्किंग में पीड़िता को रोका और उसके साथ दोस्ती का दवाब बनाया। जब पीड़िता ने उसे मना किया तो कुछ दिनों बाद वह पीड़िता की फोटो कहीं से लेकर उसे एडिट कर न्यूड फोटो बनाकर उसे धमकाने लगा। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करता था कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी तो वह उसकी न्यूड फोटो वायरल कर देगा।

इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब जबरदस्ती बढ़ती गई तो एक दिन युवती ने सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा और ड्राइवर की करतूत का छात्रा ने पुलिस के सामने खुलासा किया। जांच अधिकारी चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...