Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दुकानदार और भतीजी को मारी गोली, मासूम की मौत, मामले की छानबीन...

दुकानदार और भतीजी को मारी गोली, मासूम की मौत, मामले की छानबीन कर रही पुलिस

सीतामढ़ी। भारत और नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले के बेला गांव में अपराधियों ने दुकानदार और उसकी भतीजी को गोली मार दिया। इसमें भतीजी की मौत हो गई। वहीं दुकानदार की हालत गंभीर है। घटना बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर चौक की है। गुरुवार मध्य रात्रि अपराधी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना में एक युवक और एक 8वर्षीय बच्ची को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस दौरान बच्ची को मौत हो गई। युवक की गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में दहशत फैला हुआ है।

घटना में घायल की पहचान श्रीरामपुर चौक निवासी संतोष साह के रूप में की गई है। मृत महिला की पहचान घायल की 8वर्षीय भतीजी साक्षी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा गया है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक दीपक कुमार घायल का भतीजा लगता है। जो गांव में नशीली दवा और शराब का कारोबार करता है।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं सोना की पेंडेंट अपने गले में पहना करता हूं। प्रतिदिन की तरह वह अपने पत्नी के साथ खाना खाने के बाद दुकान में सो रहा था। इसी बीच उनकी भतीजी भी दुकान में सोने आ गई। मध्य रात्रि को दीपक और उसके तीन साथी दुकान में घुस गए और संतोष सिंह के जेवर निकालने की कोशिश करने लगे। विरोध करने करने पर मेरे मुंह में गोली मार दी। इतना ही नहीं शोर मचाने पर बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी और पत्नी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से 30 ग्राम सोने का जेवर भी लूट लिया। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगो की भीड़ जुटने लगी। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बेला थाना की पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...