Saturday, September 19, 2026
Home Crime India महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथी पुलिसकर्मी को झूठे केस से फंसाकर ठगे...

महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथी पुलिसकर्मी को झूठे केस से फंसाकर ठगे लाखों रुपये, आरोपी गिरफ्तार

जींद।  हरियाणा के जींद में साथी पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर समझौता करने की एवज में साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला पुलिसकर्मी को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को हिसार की सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

झज्जर जिले के सिलानी गांव निवासी देवेंद्र ने जींद सदर थाने में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि उसका भाई हरियाणा पुलिस में पानीपत में तैनात था। उस समय एक पीएसआई महिला भी पानीपत में थी। महिला पुलिसकर्मी ने उसके भाई पर 2011 में छेड़छाड़, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत सोनीपत में केस दर्ज करवाया था।

इसके बाद 29 सितंबर 2021 को भाई की पत्नी के पास सरकारी क्वार्टर में एक अज्ञात व्यक्ति मिलने आया। उसने कहा कि तुम्हारे पति के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमे को निपटाना चाहते हैं। इसके लिए आपको महिला पुलिसकर्मी के पति से संपर्क करना होगा।

मामला निपटाने की एवज में 50 लाख रुपये की मांग की गई। साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बनी। 23 मार्च 2022 को संगतपुरा गांव में आरोपियों को 30 लाख रुपये दिए गए। बाकि रकम तीन दिन बाद दी गई। यह सारा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।

तत्कालीन सदर थाना प्रभारी दिनेश ने झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी, सुनील, सुभाष, पाला व विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद यह मामला हिसार सिविल लाइन थाने में ट्रांसफर हो गया। अब हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी महिला का पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...