Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली।   मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस उस समय हक्की-बक्की रह गई, जब एक युवक ने थाने में आकर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही। आनन-फानन पुलिस युवक को लेकर उसके घर पहुंची। बिस्तर पर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस तुरंत उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान मंदीप (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी की पहचान संजय (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शास्त्री नगर में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय  5.30 बजे मौर्या एंक्लेव थाने पहुंचा। उसने बताया कि रात करीब 3.30 बजे उसने कमरे में सो रही अपनी पत्नी के मुंह को तकिया से दबा दिया। जब वह अचेत हो गई तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची। पहली मंजिल स्थित एक कमरे के बिस्तर पर महिला अचेत पड़ी थी। दूसरे कमरे में दोनों बच्चे सो रहे थे। पुलिस ने तुरंत महिला को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शास्त्री नगर में रहने वाले महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए।

2016 में हुई थी शादी 
छानबीन के दौरान पता चला कि संजय की मंदीप से 2016 में शादी हुई थी। वह पीतमपुरा में वीपी ब्लॉक में अपने मकान में रहता था। भूतल पर उसके परिजन रहते हैं, जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहता था। संजय चाइनीज ट्रांसलेटर का काम करता था। उसने बताया कि ऐसे हालात बन गए थे कि उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।

कई कंपनियों में काम कर चुका है आरोपी

जांच में पता चला कि आरोपी संजय कई कंपनियों में काम कर चुका है। वह कई साल तक चीन में भी रहा है। डेढ़ साल से वह दिल्ली में रहकर स्वतंत्र रूप से काम कर रहा था। वह जरूरत पड़ने पर दिल्ली के कुछ कंपनियों और हवाई अड्डे आता जाता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चीन से आने के बाद उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...