Sunday, September 20, 2026
Home Crime India हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली, हालत गंभीर, दो युवकों...

हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली, हालत गंभीर, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा।  महम थाना क्षेत्र के भैणी मातो गांव में बच्चे के कुंआ पूंजन समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई। महिला के घायल होने के बाद समारोह में खुशिया शोर में बदल गई। आनन-फानन घायल महिला को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गुरुग्राम मेदांता के लिए रेफर कर दिया। हालांकि महिला की हालत अभी गंभीर है। पुलिस ने अपनी ओर से दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

महम पुलिस ने बताया कि भैणी मातो गांव के प्रवीन की पत्नी को कुछ दिन पहले बेटा हुआ था। उसी की खुशी में कुंआ पूजन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे डीजे से नाच गाना हो रहा था और उसी दौरान प्रवीण के भराण गांव निवासी रिश्तेदार अमन उर्फ मोनू और उसका दोस्त उग्र उर्फ ढांडा ने भी डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान उग्र उर्फ ढांडा ने अपने असलहे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी।

हर्ष फायरिंग के दौरान डीजे के पास खड़ी प्रवीण की बड़ी भाभी सुषमा के पेट में जाकर गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर गई और खुशी के माहौल में भगदड़ मच गई। आनन-फानन घायल सुषमा को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत खराब होने पर उन्हें मेदांता गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके पेट से गोली तो निकाल दी है, लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई तो महम थाने के एसआई नरेंद्र सिंह की शिकायत पर अमन उर्फ मोनू और उसका दोस्त उग्र उर्फ ढांडा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...