Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कार सवारों ने कपड़ा कारोबारी के बेटे पर बरसाई गोलियां, आरोपियों के...

कार सवारों ने कपड़ा कारोबारी के बेटे पर बरसाई गोलियां, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना। नगर निगम जोन डी के बाहर रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार सवारों ने कपड़ा कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं। गनीमत रही कि कपड़ा कारोबारी का बेटा बाल बाल बच गया और उसने किसी तरह से अपनी जान बचाकर वह भाग निकला। इसके बाद कपड़ा कारोबारी संजीव भारद्वाज के बेटे गैरी भराद्वाज ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में गैरी भारद्वाज की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सराभा नगर के कपड़ा व्यापारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि बीती रात उसका बेटा गैरी भारद्वाज अपने दो दोस्तों के साथ काफी पीकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उनकी बीएमडब्ल्यू कार के बराबर एक कार ने पहले टक्कर मारी फिर अचानक कार सवरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उसके गैरी ने अपनी गाड़ी तेज कर किसी तरह हमलावरों से अपनी जान बचा ली। गैरी के साथ कार में दो दोस्त भी सवार थे। हमलावर सफेद रंग की ब्रेजा कार में आए थे और उनकी कार पर लगातार 3 से 4 फायरिंग किए।

संजीव के मुताबिक उनके बेटे का पिछले साल कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। मारपीट के मामले में उनका बेटा गैरी गवाह था। जिस कारण कुछ युवकों का उसके साथ विवाद चल रहा था। बेटे के झगड़े के बाद उन्होंने बेटे को बेंगलुरु में पढ़ाई करने के लिए भेज दिया। वह छुट्टियां होने के कारण उनसे मिलने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान रात को वह दोस्तों के साथ कॉफी पीने के लिए चला गया। थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...