Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand माँ ने ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से पीटकर की हत्या,...

माँ ने ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से पीटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रुड़की। एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर ढाई साल की बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी नदीम चंडीगढ़ के रामगढ़ में रहता है। पत्नी और ढाई साल की बच्ची भी उसके साथ ही वहां रहते थे। रविवार रात को नदीम अपनी पत्नी और ढाई साल की बच्ची के साथ रुड़की पहुंचा। बच्ची मृत अवस्था में थी। नदीम ने बताया कि उसकी बच्ची की सामान्य मौत नहीं है। उसकी ही पत्नी ने बच्ची को मार दिया है।

यह बात जब परिचत और परिजनों को पता चली तो वहां हंगामा होने लगा। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक आरके सकलनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नदीम ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। उसे एक ढाई साल की बच्ची है, जो उसके साथ रहती थी। जनवरी माह में उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर चंडीगढ़ ही चला गया था। नदीम ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से अमृतसर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी का फोन आया। उसकी पत्नी ने बताया कि बच्ची को टॉयलेट में गिरने से चोट लग गई है। यह सुनकर नदीम ने कहा कि उसे समीप के अस्पताल में ले जाओ।

कुछ देर बाद फिर से उसकी पत्नी का फोन आया, उसने बताया कि बच्ची अब ठीक है। रात 12 बजे वह अपने घर पहुंचा, बच्ची को उसने आइसक्रीम खिलाई। इसके बाद वह लोग सो गए, लेकिन सुबह के समय जब वह उठा तो बच्ची नहीं उठी। उसे हिलाया, लेकिन फिर भी बच्ची नहीं बोली। इस पर वह तुरंत ही उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। बच्ची की मौत हो सकता है चोट लगने से हुई है। यह सुनकर वह सन रह गया। नदीम के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे। चंडीगढ़ पुलिस ने बच्ची का पीएम कराया। पीएम करने के बाद वह रुड़की आ गए। नदीम का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उसकी बच्ची को बेरहमी से पीटा है। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। पत्नी का कहना है कि उसने बच्ची को नहीं मारा है।

बच्ची रो रही थी उसने बस उसको थप्पड़ मारा था। कंघे से उसको पीटा था, लेकिन उसने बच्ची की हत्या नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामला चंडीगढ़ से जुड़ा है। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। बच्ची को दफना दिया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...