Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India न्यायालय से घर लौट रहे आरोपी पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़...

न्यायालय से घर लौट रहे आरोपी पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

करनाल। हरियाणा के करनाल में न्यायालय से घर लौट रहे संजय हत्याकांड के आरोपी राजेश पर शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वारदात दोपहर में करीब ढाई बजे मुगल कैनाल रोड पर हुई, जब बाइक और स्कूटी पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने राजेश की कार को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली राजेश के पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। लोगों की मदद से राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं फायरिंग के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। भीड़भाड़ वाली सड़क पर दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्रवासियों में भी दहशत फैल गई।

विदित है कि दिसंबर-2015 में नरसी गांव निवासी संजय रोड़ की रंजिशन हत्या कर दी गई थी। इस मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इन आरोपियों में कोट मोहल्ला निवासी राजेश का भी नाम आया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपियों के साथ राजेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जमानत पर रिहा होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में राजेश अपने तीन साथियों के साथ तारीख पर गया था। अदालती कार्रवाई में शामिल होने के बाद वह साथियो के संग कार में घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह मुगल कैनाल मार्केट के पास पहुंचा तो एक्टिवा और बाइक पर सवार करीब पांच लोग अचानक आ धमके। उन्होंने कार के साइड में बाइक व स्कूटी लगाकर फायरिंग शुरू कर दी।

उन्होंने करीब छह राउंड फायर किए। इसमें एक गोली राजेश के पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

RELATED ARTICLES

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...