Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सिविल अस्पताल में महिला के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

सिविल अस्पताल में महिला के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर। शहीद बाबू लाल सिंह सिविल अस्पताल में मां का इलाज करने पहुंची महिला के साथ बेसमेंट में ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दर्ज करवाने से मना कर दिया है। रेप की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना का पता तब चला जब 25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव सिंह पुलिस पाटी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। आरोपी की पहचान के लिए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के साथ एसएमओ डॉ. वरिंदर कौर और डा. परमजीत सिंह भी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह नकोदर के पास एक गांव से अस्पताल में उपचाराधीन बीमार मां से मिलने पहुंची थी। महिला के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे वह सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी तो एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती बेसमेंट में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके गले को कपड़े से भी दबाया और उसका मोबाइल फोन ले लिया। करीब सवा दो बजे वह चीखती हुई बेसमेंट से बाहर निकली और अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को पूरी बात बताई।

महिला का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को सामने आने पर वह पहचान सकती है। थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा कि पहले सूचना पुलिस के पास आई थी कि महिला के साथ रेप हुआ है, लेकिन जब महिला को बयान दर्ज करवाने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है और साथ ही महिला का मेडिकल भी करवाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...