Saturday, September 19, 2026
Home Crime India छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश। ग्वालियर जिले में 21 वर्षीय छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर रुपये हड़पने और गर्भपात का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के साथ पहली बार मार्च 2024 में रेप की घटना हुई। छात्रा की सहेली के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सहेली के भाई ने छात्र के इकलौते भाई की हत्या की धमकी देकर अपने दोस्त के पास भेजा। दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। घटना मुरार थानाक्षेत्र की है। जब छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपियों ने गर्भपात की गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़ित छात्रा मुरार थाना पहुंची, यहां महिला एसआई सुबह से रात 12 बजे तक लेकर छात्रा को घूमती रही और डराती रही। इस बीच मुरार थाना पुलिस ने दो आरोपी भी हिरासत में लिए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़ित पक्ष ने एसपी ग्वालियर से भी मामले की शिकायत की, लेकिन रात तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

बता दें कि ग्वालियर मुरार निवासी 21 वर्षीय छात्रा शहर के एक कॉलेज से बीए की पढाई कर रही है। मार्च 2024 में छात्रा के घर में किसी की शादी थी। जिस पर वह पास ही रहने वाली अपनी सहेली को बुलाने गई थी। सहेली तो घर पर नहीं थी, लेकिन उसका भाई सिद्धार्थ घर पर था। उसने मौका पाकर छात्रा के भाई की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय वह डर व शर्म के चलते चुप रही। इसके बाद सिद्धार्थ ने छात्रा पर दबाव बनाया कि वह उसके दोस्त राजा से बातचीत करे। उसकी धमकी से डरी छात्रा ने राजा से बातचीत की तो राजा ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसके फोटो, वीडियो भी शूट किए।इसके बाद भी आरोपी नहीं मान रहे थे। उन्होंने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने तीसरे दोस्त दीपक पचौरी के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। इसके बाद दीपक ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके कारण वह गर्भवती हो गई।

आरोपियों को यह पता लगा तो उन्होंने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं और गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब पीड़ित छात्रा ने कहा कि मेरे फोटो-वीडियो डिलीट कर दो तो आरोपियों ने उससे रुपयों की मांग की। जिस पर छात्रा ने घर से चोरी कर उनको रुपए भी दिए, पर आरोपियों ने फोटो, वीडियो डिलीट नहीं किए। आखिरी बार 11 जुलाई को जब छात्रा जब घर पर अकेली थी तो दीपक ने घर में घुसकर संबंध बनाए। शनिवार रात को पीड़ित छात्रा अपने परिवार के साथ मुरार थाना पहुंची और शिकायत की, पर महिला एसआई सुबह से रात तक पीड़िता को अपने साथ घुमाती रही, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।जिस पर पीड़ित के पिता ने एसपी ग्वालियर धर्मवीर को कॉल सूचना दी। एसपी ने उनके साथ होने की बात कहकर टीआई मुरार थाना को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। जबकि दो आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...