Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पूर्व पति व आशिक ने की महिला की हत्या, दृश्यम फिल्म देखकर...

पूर्व पति व आशिक ने की महिला की हत्या, दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 20 जुलाई को थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तहरीर में रामखेलावन साहू ने बताया कि उनकी बेटी ग्वालिन साहू (28) पत्नी लुकेश साहू 18 जुलाई को घर से पेशी के लिए कवर्धा जा रही थी। सुबह 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नही आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 जुलाई को गुमशुदा की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी गांव चिमागोदी निवासी लुकेश साहू से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़की एक लड़का है। लुकेश साहू ने चरित्र पर संदेह करते हुए तीन साल पहले ग्वालिन साहू को छोड़ दिया था। तब से बहन अपने बच्चों के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है। इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजाराम साहू के पास चली गई थी, जिसे राजाराम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था।

बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चों के लिए भरण-पोषण के लिए कवर्धा कोर्ट में याचिका दायर की थीय़। जिस पर कोर्ट ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। 18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जेक्यू 9044 से कवर्धा गई थी, जो वापस घर नहीं आई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर राजाराम साहू पुत्र (26) मनोहर साहू और लुकेश साहू (29) पुत्र नजरू साहू से मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे। इस बीच राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार दृश्यम फिल्म देखी, ताकि हत्या कर शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बचा जा सके।

अंत में दोनों आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपूर्वक ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शव को बरामद किया गया है। वहीं, स्कूटी व अन्य सामान को कर्रानाला बांध में फेंक दिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपी के खिलाफ धारा- 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...