Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने मामला...

रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

पानीपत। रंजिश के चलते आसन कला गांव में शुक्रवार रात को एक बदमाश किस्म के युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और 10 से ज्यादा हवाई फायर भी किया। इनमें से कई गोलियां आरोपी के चचेरे भाई संदीप को लगी। इसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए शहर के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है। इस वारदात के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घायल के पिता के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में आसन कला निवासी किसान ब्रह्मपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे वह, उसकी पत्नी, उसका बेटा और उसकी पुत्र वधू घर पर मौजूद थे। उसी समय उनके घर पर मोनू पुत्र जगदीश और संदीप पुत्र करण सिंह मोटरसाइकिल पर आए। आरोपियों ने आते ही उनके बेटे संदीप पर हथियार लहराते हुए गोलियां चला दी। घायल संदीप जैसे तैसे घर के अंदर की ओर भागा तो आरोपियों ने पड़कर उसे पर चाकू से कई बार किया।

इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से कई गोलियां निकालकर उन्हें दिखाई और धमकी दी कि आज वे उनके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मार पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए वापस हथियारों को हवा में लहराते हुए भाग गए। घर के बाहर चुलकाना गांव का निवासी रवि पुत्र सुभाष भी खड़ा था जो उनके भागने में मदद कर रहा था। उन्होंने अपने घायल बेटे संदीप को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...