नई दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके में 55 साल से के शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह पत्नी के चर्च जाने पर आपत्ति करता था। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कई बार महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
घरेलू हिंसा की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।







