Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगों...

पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड की एसटीएफ टीम ने पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साईबर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए गिरोह के 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ टीम ने ठगो के पास से 1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 2पासबुक और 7 बैंकों की चैक बुक भी बरामद कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रधानमन्त्री मुद्रा लोन योजना के नाम से देश भर में कई राज्यों के लोगों के साथ उन्हे लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे है। एसटीएफ उत्तराखण्ड ने गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न वेब पोर्टलों की तो मुद्रा लोन योजना के नाम पर ऑनलाईन ठगी करने वाले कुछ संदिग्धों की जानकारी मिली और उनके मोबाईल नम्बर थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में सक्रिय मिले।

इसके बाद एसटीएफ की टीम ने अलग अलग मोबाईल नम्बरों के डेटा की जानकारी निकाल कर उनके बैंक एकाउंटस और लेन देन का विवरण चेक किया। पुलिस ने देखा कि उनके पास प्रतिदिन 25 से 30 हजार रूपये की किस्तों में लाखों रूपये जमा किये जा रहे हैं। पुलिस ने पाया कि 3बैंक खातों में ही पिछले दो माह में करीब 1.5 करोड रूपये जमा किये गये और निकाले गये थे। इन खातों में देशभर के लगभग सभी राज्यों से पैसें जमा किये गये थे विशेषकर भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगना, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक राज्य शामिल थे।

पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि सबसे ज्यादा दक्षिण राज्य में मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी की जा रही है। जिनमें से अभी तक हमें 35 शिकायतें तेलंगना, आन्ध्रा और महाराष्ट्र राज्य में दर्ज पायी गयी हैं। ठगी की इन घटनाओं में सम्बन्धित गिरोह प्रेमनगर देहरादून में रहकर इसका संचालन कर रहा था।

लेकिन पुलिस को यह पता नही चल पा रहा था कि यह गिरोह प्रेमनगर क्षेत्र में रह रहा है परन्तु यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा है। क्योंकि साइबर ठगो का गिरोह केवल फर्जी सिम को इस्तेमाल करता और टेक्नॉलॉजी के माध्यम से लोकेशन को भी हाइड कर रखा था।

जिसके बाद एसटीएफ टीम ने ठगो की गिरफ्तारी के लिए विधिवत प्लान किया और 15 दिनों तक प्रेमनगर क्षेत्र में ही रहकर इस गिरोह के बारे में जानकारी ली जिसके बाद दो सदस्यों को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरप्तार कर लिया साथ ही उनके कब्जे से 1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक भी बरामद कर लिए।

इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में एसटीएफ पूछताछ कर रही है। इस गिरोह का सरगना दीपक राज शर्मा बताया जा रहा है जो ग्राम विशुनपुर, छोटेपट्टी, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है।

पुलिस ने राहुल चौधरी उर्फ राहुल कनौजिया(उम्र 30 निवासी ग्राम करहेटा गोसरपुर, तहसील कादीपुर, थाना दोस्तपुर, जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश) और सिद्धान्त चौहान उर्फ सिद्ध चौहान (निवासी ग्राम जलूलपुर खेडा, जिला बदांयू हाल निवासी लेन नम्बर-1, 13/7 दशहरा मैदान थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...