Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi 14 वर्षीय छात्र की धारदार हथियार से की हत्या, हाथ की काटी...

14 वर्षीय छात्र की धारदार हथियार से की हत्या, हाथ की काटी नस, चेहरे और सिर पर भी किए वार 

दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में आठवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सागर राघव (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल का ही एक छात्र सभी बच्चों के साथ झगड़ा करता था। उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस परिजनों व प्रत्यक्षदशियों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मामले की पड़ताल की जा रही है।

सागर अपने परिवार के साथ गली नंबर-2, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता संजीव राघव उर्फ संजू, मां नीलम देवी, दो छोटी बहनें परी, यशीका, दादा ओमवीर, दादी गीता और एक दिव्यांग चाचा अतुल राघव है। संजीव पेशे से कार चालक हैं। वह गांव घोंडा स्थित एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। छुट्टी के बाद वह पैदल घर की ओर निकला। इस बीच रास्ते में डेढ़ गली-संत रविदास गली, ब्रह्मपुरी में आरोपी ने सागर को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सर्जिकल ब्लेडनुमा हथियार से सागर के हाथ की नस काटने के अलावा उसके चेहरे और सिर पर भी वार किए गए।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में सागर अचेत हो गया। उसका काफी खून सड़क पर बह गया। पास में एक चाय वाले का लड़का उसे जानता था। उसने सागर के पिता को कॉल कर खबर दी। बाद में सागर को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। करीब 4.04 बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंची। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...