कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड – अश्लील वीडियो देखना का आदी था आरोपी, मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर देश में डॉक्टरों के अंदर आक्रोश है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलने की मांग की जा रही है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी सिविक वालंटियर संजय रॉय को लेकर कई खुलासे किए। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी अश्लील वीडियो देखना का आदी था और उनके मोबाइल फोन में ऐसी कई अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने आगे बताया कि उसके मोबाइल फोन में मिले कंटेंट काफी क्रूर और हिंसक थे।
आरोपी रॉय (33) ने चार बार शादियां की। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वो पत्नियों के साथ भी हिंसा करता था। रॉय के पड़ोसियों ने कहा कि उनकी पहली पत्नी बेहाला से थी, जबकि दूसरी पत्नी पार्क सर्कस से थी। एक पड़ोसी ने कहा,उसने तीसरी बार बैरकपुर की एक लडक़ी से शादी की। लेकिन वह भी लंबे समय तक नहीं चली। फिर उसने शहर के अलीपुर इलाके की एक लडक़ी से शादी की। उन्होंने कहा, रॉय के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आना आम बात है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, उसकी चौथी पत्नी, जो अलीपुर में एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी, उसने भी घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी, जो कानूनी अलगाव की अनुमति मिलने तक जारी रही।







